लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

93. इंतज़ार की हद होती है

 

कब तक उसकी राह निहारें इंतज़ार की हद होती है।
बार-बार आने को कहता बार-बार की हद होती है।।

कल का वादा करते-करते
जाने कितने दिन बीते हैं।
उसका रस्ता देख-देख कर
नयन आँसुओं से रीते हैं।
मगर नहीं वो अब तक आया ऐतबार की हद होती है।
कब तक उसकी राह निहारें इंतज़ार की हद होती है।।

माना अब तक सुख देती हैं
पहली मुलाकात की यादें।
पर बस इतनी यादों के सँग
कैसे सारी उम्र बिता दें।
कभी किसी के मिलने में क्या एक बार की हद होती है।
कब तक उसकी राह निहारें इंतज़ार की हद होती है।।

नहीं समझ में आया जब यह-
हम क्या सोचें और विचारें।
हमने अपने दिल से पूछा-
कब तक उसकी राह निहारें?
दिल बोला- ताउम्र निहारो, कहीं प्यार की हद होती है।
कब तक उसकी राह निहारें इंतज़ार की हद होती है।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book