लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> पिया की गली

पिया की गली

कृष्ण गोपाल आबिद

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :171
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9711

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

12 पाठक हैं

भारतीय समाज के परिवार के विभिन्न संस्कारों एवं जीवन में होने वाली घटनाओं का मार्मिक चित्रण


अचानक नन्दी कहता है "भाभी की गोद में मैं बैठूँ?”

सभी हंस पड़ते है।

"तुम बैठोगे। कुम्हारी तो मूँछें निकल आई हैं नन्दी, तुम अब छोटे थोडे़ ही हो।"

"वाह। सबसे तो छोटा हूं। क्या हुआ जो मूछें निकल आई हैं, हूं तो बच्चा ही न।"

ब्राह्मण कहता है, शुभ मुहुर्त बीता जा रहा है। मंझली भौजाई ने इतनी देर क्यों कर दी?

मुन्ने के रोने की आवाज यहां तक आ रही है परन्तु वह मुन्ने को ला क्यों नहीं रही हैं?

नन्दी ज़िद करता है "मां मैं बैठूंगा, भाभी की गोद में मैं बैठूंगा।"

मुन्ना अभी तक नहीं आया।

रस्म पूरी करनी है। इतनी देर क्यों की जाये?

"बहू मुन्ने को ले भी आ न।" मां आवाज देती है।

ब्राह्मण उसी मंत्र को बार-बार दुहरा रहा है।

तभी जाने किसने कह दिया, नन्दी के बैठने में हर्ज ही क्या है? देर क्यों की जाये, उसे बिठा दिया जाये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book