लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> पिया की गली

पिया की गली

कृष्ण गोपाल आबिद

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :171
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9711

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

12 पाठक हैं

भारतीय समाज के परिवार के विभिन्न संस्कारों एवं जीवन में होने वाली घटनाओं का मार्मिक चित्रण


सारा जीवन तुम्हें दुख देती आई। आज बिछोह का दुख ही क्या कम है कि तुम इस तरह मेरे भविष्य के बारे में चिंतित हो रही हो?

नहीं-नहीं दीदी डरो नहीं, कुछ भी न होगा।

रोओ नहीं। आज तो तुम अपने कर्त्तव्य से विमुख हो उठी हो. आज तो तुमने मुझे किसी को दान दे दिया है फिर अपने इस इरादे को इस तरह डगमगाने क्यों देती हो?

काश कोई मेरी दीदी को समझाये, दीदी को दिलासा दे।

0

परन्तु कौन दिलासा दे?

सभी तो दुखी हैं। कल रात से अब तक, जब बारात इस द्वार पर आयी थी, उन सभी पर तूफान आ-आ कर बीत गये।

अब तो दिलों में एक भय सा है मुंह से बात तक नहीं निकलती। डरते हैं कि बनी बनाई बात कहीं बिगड़ जाये।

कितनी मुश्किल से वे लोग माने हैं।

वरना क्या कसर रह गई थी इस गरीब बेसहारा अनाथ लड़की की बारात वापस चली जाने में?

किस तरह जीजा जी ने अपनी पगडी़ उतार कर उस जालिम निर्दयी पुरुष के पैरों पर रख दी थी? वह पुरुष जिसका इतना ऊंचा घराना है। इतनी मर्यादा है, इतनी ऊंची नाक है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book