लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> श्रीकान्त

श्रीकान्त

शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :598
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9719

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

337 पाठक हैं

शरतचन्द्र का आत्मकथात्मक उपन्यास


राजलक्ष्मी ने वैसे ही उदास कण्ठ से जवाब दिया, “मेरी लाज-शरम जो कुछ है सो इस समय बस तुम ही हो।”

इसके बाद अब मैं और कहूँ ही क्या! सुनूँ भी क्या? आँखें मूँदकर चुपचाप लेट रहा।

कुछ देर बाद पूछा, “बंकू का विवाह निर्विघ्न हो गया?”

राजलक्ष्मी बोली, “हाँ।”

“अभी कहाँ से आ रही हो?- कलकत्ते से?”

“नहीं पटने से। वहीं पर तुम्हारी चिट्ठी मिली थी।”

“मुझे कहाँ ले जाओगी?- पटने?”

राजलक्ष्मी ने कुछ सोचकर कहा, “एक बार तो वहाँ तुम्हें जाना ही पड़ेगा। पहले कलकत्ते चलें, वहाँ पर तुम्हें दिखा लूँ, उसके बाद तन्दुरुस्त होने पर...”

मैंने सवाल किया, “किन्तु, उसके बाद भी मुझे पटना क्यों जाना पड़ेगा?”

राजलक्ष्मी बोली, दान-पत्र की तो वहीं रजिस्टरी करानी पड़ेगी। लिखा-पढ़ी एक तरह से सब कर आई हूँ; किन्तु तुम्हारे हुक्म के बिना तो कुछ हो न सकेगा।”

अत्यन्त अचरज के साथ पूछा, “क्या बात का दान-पत्र? किसके नाम?”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book