लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> श्रीकान्त

श्रीकान्त

शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :598
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9719

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

337 पाठक हैं

शरतचन्द्र का आत्मकथात्मक उपन्यास


“दोनों ही एक-से हैं।” कहकर राजलक्ष्मी भीतर चली गयी। कहती गयी, “काम-काज करे तो कब? हरामजादी छुट्टी दे तब न!”

वास्तव में, असह्य हो गया था; इनकी गाली-गलौज और मार-पीट का मुकद्दमा मैंने और भी दो-एक बार किया है, पर जब कोई फल नहीं हुआ तब सोचा कि खाना-पीना हो जाने के बाद बुलवाकर आज आखिरी कर दूँगा। पर बुलाना न पड़ा, दोपहर को ही मुहल्ले के स्त्री-पुरुषों- से घर भर गया। नवीन ने कहा, “बाबूजी, उसको मैं नहीं चाहता- बिगड़ी हुई औरत है। वह मेरे घर से निकल जाय।”

मुखरा मालती ने घूँघट के भीतर से कहा, “वह मेरा साँखा-नोआ¹ खोल दे।”  (¹ शंख और लोहे की बनी एक प्रकार की चूड़ी जो बंगालियों में सुहाग का चिह्न समझी जाती है।)

नवीन ने कहा, “तू मेरी चाँदी की पौंची लौटा दे।”

मालती ने उसी वक्त अपने हाथों से पौंची उतारकर फेंक दी।

नवीन ने उसे उठाकर कहा, “मेरा टीन का बकस भी तू नहीं रख सकती।”

मालती ने कहा, “मैं नहीं जानती।” यह कहकर उसने आँचल से चाबी खोलकर उसे पैरों के पास फेंक दी।

नवीन ने इस पर वीर-दर्प के साथ आगे बढ़कर मालती के 'साँखा' पट-पट करके तोड़ दिये; और 'नोआ' खोलकर दीवार के उस तरफ फेंक दिया। बोला, “जा, तुझे विधवा कर दिया।”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book