लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> श्रीकान्त

श्रीकान्त

शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :598
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9719

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

337 पाठक हैं

शरतचन्द्र का आत्मकथात्मक उपन्यास


परन्तु आज सुनन्दा के घर से लौटने पर सुना कि कल का फैसला कतई अच्छा नहीं हुआ। सद्य:-विधवा मालती पर से नवीन ने, अपना अधिकार पूर्णत: हटा लेने पर भी मार-पीट का अधिकार अब भी नहीं छोड़ा है। वह इस मुहल्ले से उस मुहल्ले में जाकर शायद सबेरे से ही छिपा हुआ बाट देख रहा होगा और अकेले में मौका पाते ही ऐसी दुर्घटना कर बैठा है। पर मालती कहाँ गयी?

सूर्य अस्त हो गया। पश्चिम के जंगल से मैदान की तरफ देखता हुआ सोच रहा था कि जहाँ तक सम्भव है, मालती पुलिस के डर के मारे कहीं छिप गयी होगी-मगर नवीन को जो उसने पकड़वा दिया, सो अच्छा ही किया।

राजलक्ष्मी संध्या-प्रदीप हाथ में लिये कमरे में आयी और कुछ देर ठिठककर खड़ी रही, पर कुछ बोली नहीं। चुपके से निकलकर बगल के कमरे की चौखट पर उसने पैर रखा ही था कि किसी एक भारी चीज के गिरने के शब्द के साथ-साथ वह अस्फुट चीत्कार कर उठी। दौड़कर पहुँचा, तो देखता हूँ कि एक बड़ी कपड़े की पोटली-सी दोनों हाथ बढ़ाकर उसके पैर पकड़े अपना सिर धुन रही है। राजलक्ष्मी के हाथ का दीआ गिर जाने पर भी जल रहा था, उठाकर देखते ही वही महीन सूत की चौड़ी काली किनारी की साड़ी दिखाई दी।

कहा, “यह तो मालती है।”

राजलक्ष्मी ने कहा, “अभागी कहीं की, शाम के वक्त मुझे छू दिया। ऐं! यह कैसी आफत है!”

दीआ के उजाले में गौर से देखा कि उसके माथे की चोट में से फिर खून गिर रहा है और राजलक्ष्मी के पैर लाल हुए जा रहे हैं, और साथ ही अभागिन का रोना मानो सहस्र धाराओं में फटा पड़ रहा है; कह रही है, “माँजी बचाओ मुझे-बचाओ-”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book