लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



9

पर्वत के शिखरों से उतरी सजधज कर अलबेली धूप


पर्वत के शिखरों से उतरी सजधज कर अलबेली धूप।
फूलों फूलों मोती टाँके कलियों के संग खेली धूप।।

सतरंगी चादर में लिपटी जैसे एक पहेली धूप,
जाने क्यों जलती रहती है छत पर बैठ अकेली धूप।

छाया आगे पीछे नाचे खुद से दूर न होने दे,
जैसे मुद्दत बाद मिली हो बिछुड़ी कोई सहेली धूप।

मुखिया के लड़के सी दिन भर मनमानी करती घूमे,
आँगन-आंगन ताके-झांके फिर चढ़ जाय हवेली धूप।

शायद कोई चाँद-सितारे रख दे उसके हाथों पर,
कब से दर-दर घूम रही है खोले यार हथेली धूप।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai