लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> सिंहासन बत्तीसी

सिंहासन बत्तीसी

वर रुचि

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :101
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9721

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

सिंहासन बत्तीसी 32 लोक कथाओं का ऐसा संग्रह है, जिसमें विक्रमादित्य के सिंहासन में लगी हुई 32 पुतलियाँ राजा के विभिन्न गुणों का कथा के रूप में वर्णन करती हैं।

छठी पुतली रविभामा

एक दिन राजा विक्रमादित्य अपनी सभा में बैठा हुआ था कि एक ब्राह्मण आया। उसने बताया कि उत्तर में एक जंगल है। उसमें एक पहाड़ है। उसके आगे एक तालाब है, जिसमें स्फटिक का एक खंभा है। जब सूरज निकलता है तब वह भी बढ़ता जाता है। दोपहर को वह खंभा सूरज के रथ के बराबर पहुंच जाता है। दोपहर बाद जब सूरज के छिपने के साथ वह भी पानी में लोप हो जाता है।

यह सुनकर राजा को बड़ा अचंभा हुआ। ब्राह्मण के चले जाने पर उसने दोनों वीरों को बुलाया और ब्राह्मण की बताई सब बात सुनाकर कहा कि मुझे उस तालाब पर ले चलो।

वीरों ने बात की बात में उसे वहां पहुंचा दिया। राजा देखता क्या है कि तालाब का चारों ओर से पक्का घाट बना है और उसके पानी में हंस, मुर्गाबियां, चकोर, पनडुब्बी किलोल कर रही हैं। राजा बहुत खुश हुआ। इतने में सूरज निकला। खंभा दिखाई देने लगा। राजा ने वीरों से कहा कि मुझे खंभे पर बिठा दो। उन्होंने बिठा दिया। अब खंभा ऊंचा होने लगा। ज्यों-ज्यों वह सूरज के रथ के बराबर पहुंचा, राजा को गर्मी लगने लगी। जब वह सूरज के रथ के बराबर पहुंचा, राजा जलकर अंगारा हो गया। सूरज के रथवान ने यह देखा तो रथ को रोक लिया। सूरज ने झांका तो उसे जला हुआ आदमी दिखाई दिया। उसने सोचा कि जब तक मरा हुआ आदमी पड़ा है, तब तक मैं भोजन कैसे करुं। उसने अमृत लेकर राजा पर छिड़का। राजा जी उठा। उसने सूरज को प्रणाम किया। सूरज ने पूछा तो उसने बता दिया कि मेरा नाम विक्रमादित्य है। सूरज ने अपना कुण्डल उतारकर राजा को दिया और उसे विदा किया।

राजा अपने नगर में लौटा। रास्ते में उसे एक गुसाई मिला।

उसने कहा, “हे राजा! यह कुण्डल मुझे दे दो। राजा ने हंसकर वह कुण्डल उसे दे दिया और अपने घर चला आया।”

इतना कहकर रविभामा बोली, “तुम ऐसे हो तो सिंहासन पर बैठो।”

राजा बड़ा गुस्सा हुआ। उसने मन-ही-मन कहा, "कुछ भी हो, मैं कल सिंहासन पर जरूर बैठूंगा।"

राजा खंभे पर बैठ गया।

अगले दिन जब वह ऐसा करने लगा तो कौमुदी नाम की सातवीं पुतली बोली, "जरा मेरी बात सुन लो, तब सिंहासन पर बैठना।"

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai