लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> सिंहासन बत्तीसी

सिंहासन बत्तीसी

वर रुचि

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :101
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9721

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

सिंहासन बत्तीसी 32 लोक कथाओं का ऐसा संग्रह है, जिसमें विक्रमादित्य के सिंहासन में लगी हुई 32 पुतलियाँ राजा के विभिन्न गुणों का कथा के रूप में वर्णन करती हैं।

नौवीं पुतली मधुमालती

एक बार राजा विक्रमादित्य ने होम किया। ब्राह्मण आये, सेठ-साहूकार आये, देश-देश के राजा आये। यज्ञ होने लगा। तभी एक ब्राह्मण आया जो मन की बात जान लेता था।

उसने आशीर्वाद दिया, “हे राजन्! तू चिरंजीव हो।”

जब मन्त्र पूरे हुए तो राजा ने कहा, “हे ब्राह्यण! तुमने बिना दण्डवत् के आशीर्वाद दिया, यह अच्छा नहीं किया।”

जब लग पांव ने लागे कोई। शाप समान वह आशिष होई॥

ब्राह्मण ने कहा, “राजन् तुमने मन-ही-मन दण्डवत् की, तब मैंने आशीष दी।”

यह सुनकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ और उसने बहुत-सा धन ब्राह्मण को दिया।

ब्राह्मण बोला, “इतना तो दीजिये, जिससे मेरा काम चले।”

इस पर राजा ने उसे और अधिक धन दिया। यज्ञ में और जो लोग आये थे। उन्हें भी खुले हाथ दान दिया।

इतना कहकर पुतली बोली, “राजन्! तुम सिंहासन पर बैठने के योग्य नहीं। शेर की बराबरी सियार नहीं कर सकता, हंस के बराबर कौवा नहीं हो सकता, बंदर के गले में मोतियों की माला नहीं सोहाती। तुम सिंहासन पर बैठने का विचार छोड़ दो।”

राजा भोज नहीं माना। अगले दिन फिर सिंहासन की ओर बढ़ा तो दसवीं पुतली प्रभावती ने उसके रास्ते में बाधा डाल दी।

पुतली बोली, “पहले मेरी बात सुनो।”

राजा ने बिगड़कर कहा, “अच्छा, सुनाओ।”

पुतली बोली, “लो सुनो।”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai