लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> एक नदी दो पाट

एक नदी दो पाट

गुलशन नन्दा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :323
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9560

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

429 पाठक हैं

'रमन, यह नया संसार है। नव आशाएँ, नव आकांक्षाएँ, इन साधारण बातों से क्या भय।


वे दोनों एक साथ उतरे और हवाई अड्डे के बेटिंग-हॉल के एक कोने में कुर्सियों पर जा बैठे। वे अपने-आपको अकेला न पा रहे थे। कुछ क्षण यूँही बैठे रहने के पश्चात् मौन को तोड़ते हुए लड़की बोली-'हम भी कैसे सहयात्री हैं...एक-दूसरे का नाम भी...'

'मुझे विनोद कहते हैं।'

'और मुझे माधवी बरमन।

'माधवी...!' विनोद ने दबे होंठों से उसका नाम दुहराया। जहाज के चालक ने वेटिंग-हॉल में बैठे लोगों को आकर सूचना दी कि इंजन का पुर्जा बदला जाएगा और उन्हें लगभग तीन घण्टों तक वहीं रुकना पड़ेगा।

माधवी ने कलाई पर बँधी घड़ी को देखा। दिन के बारह बजे थे। जहाज तीन बजे से पहले न उड़ सकेगा। उसने विनोद से पूछा-'तो अब क्या होगा?'

'किसका?'

'इन तीन घण्टों का।'

'इन असम की घाटियों में...'

'कहीं किसी अनजाने मार्ग पर खो गए, तो?'

'तो क्या हुआ। खोकर ही तो मानव कुछ पाता है।'

वह चलने को उठी।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय