लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> कटी पतंग

कटी पतंग

गुलशन नन्दा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :427
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9582

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

38 पाठक हैं

एक ऐसी लड़की की जिसे पहले तो उसके प्यार ने धोखा दिया और फिर नियति ने।


अंजना ने जब कुछ क्षण कोई उत्तर नहीं दिया तो तिवारी ने दुबारा प्रश्न किया-''बोलो, यह कौन है? तुम्हें सबसे पहले कहां मिली? तुमसे क्या रिश्ता है इसका?''

''हां अंजू! कह दो ना, तुम्हें यह सबसे पहले कहां मिली?'' यह आवाज बनवारी की थी जो यह कहते-कहते अंदर आ गया था। यह उसे देखकर पानी-पानी हो गई।

बनवारी ने अपना सवाल दुहराया-''बता दो ना, यह पहले-पहल कहां मिली थी?''

''इंस्पेक्टर साहब!'' वह तिलमिला उठी।

''यस मैडम!''

''यह कौन आदमी है? और इसे यह पूछने का क्या हक है?''

''यह एक सरकारी गवाह है, पुलिस को सच्ची बात बताने वाला।''

''फिर इससे ही पूछ लीजिए कि यह मक्कार औरत कौन है!'' वह झुंझलाकर बोली।

''डिप्टी साहब की बहू और राजीव की मां।'' बनवारी ने नपे-तुले ढंग से कहा।

''नहीं, यह बकवास है।''

''अंजू! मेरी बात मानो। पुलिस वालों से झूठ बोलकर तो हम कहीं के नहीं रहेंगे। सच-सच कह दो कि तुम कौन हो, मैं कौन हूं और इस औरत का इस खानदान से क्या रिश्ता है!''

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book