लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

30. तुम जीते हम हारे

 

अब तो मन की बात करो कुछ ओ मनमीत हमारे।
मन से मन की हार-जीत में तुम जीते हम हारे।।

हमने तो बस अपने मन को
तुमको सौंप दिया है।
अब तुम जानो कितने मन से
तुमने उसे लिया है।
बीच धार में नाव डुबो दो या ले चलो किनारे।
मन से मन की हार-जीत में तुम जीते हम हारे।।

मन का रिश्ता हर रिश्ते से
होता बहुत बड़ा है।
इसका तो आधार प्रेम है
जिस पर विश्व खड़ा है।
इस रिश्ते ने अमर किये हैं रिश्ते कितने सारे।
मन से मन की हार-जीत में तुम जीते हम हारे।।

इस रिश्ते के कारण मीरा
दीवानी कहलाती।
इस रिश्ते के कारण राधा
घर-घर पूजी जाती।
हम भी तुमसे जुड़े हुए हैं इस रिश्ते के मारे।
मन से मन की हार-जीत में तुम जीते हम हारे।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book