लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

65. जो हम सोचें वो तुम सोचो

 

जो हम सोचें वो तुम सोचो यह कैसा संगम मन का है।
ऐसा लगता है- एक लक्ष्य हम दोनों के जीवन का है।।

हम जब भी सूरज की सोचें
तुम भी सोचो दिन की बातें।
हम सोचें चंदा-तारों की
तुम सोचो पूनम की रातें।
ऐसा लगता है- अपना तो सम्बन्ध सोच-चिन्तन का है।
जो हम सोचें वो तुम सोचो यह कैसा संगम मन का है।।

हम सोचें- तुमसे मिलने की
तुम मिलने को आ जाते हो।
हम सोचें- गीत ग़ज़ल गाओ
तुम गीत- ग़ज़ल भी गाते हो।
ऐसा लगता है हमको- यह परिणाम किसी बंधन का है।
जो हम सोचें वो तुम सोचो यह कैसा संगम मन का है।।

अब सोच रहे- क्या सोचें हम
जो सोचेंगे, तुम सोचोगे।
हम ख़ुश होंगे, तुम ख़ुश होगे
गुमसुम होंगे, गुमसुम होगे।
ऐसा लगता है- सचमुच ही यह रिश्ता अपनेपन का है।
जो हम सोचें वो तुम सोचो यह कैसा संगम मन का है।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book