लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

76. तुम नदिया के पार चलो

 

कोई मुझे बुलाता-आओ, ले लो यह पतवार चलो।
अपने साथ मुझे भी लेकर तुम नदिया के पार चलो।।

पार नदी के हम-तुम होंगे
और हमारा घर होगा।
धरती होगी बनी बिछौना
चादर यह अम्बर होगा।
यहाँ नहीं कर पाते हो तुम करने मुझको प्यार चलो।
अपने साथ मुझे भी लेकर तुम नदिया के पार चलो।।

वहाँ तुम्हें मुझसे मिलने से
कभी न कोई रोकेगा।
जी भर जी की बातें करना
कभी न कोई टोकेगा।
एक-एक क्षण मूल्यवान है करो न सोच-विचार, चलो।
अपने साथ मुझे भी लेकर तुम नदिया के पार चलो।।

यह सच मानो वहाँ पहुँचकर
तुम इतना रम जाओगे।
लाख बुलाना चाहे कोई
तुम न लौटकर आओगे।
पार नदी के इतना प्यारा बसता है संसार, चलो।
अपने साथ मुझे भी लेकर तुम नदिया के पार चलो।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book