लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

78. प्रकाश तू ही फैलाती है

 

मैं माटी का दिया और तू मेरी बाती है।
मेरे जीवन में प्रकाश तू ही फैलाती है।।

मैं हूँ तुझमें तू है मुझमें
ऐसा बंधन है।
तेरे कारण ही मेरा यह
जीवन पावन है।
मैं चन्दन हूँ लेकिन मुझको तू महकाती है।
मेरे जीवन में प्रकाश तू ही फैलाती है।।

अपने बंधन बँधे यहाँ से
नहीं, वहाँ से हैं।
तन है मेरा लेकिन इसमें
तेरी साँसें हैं।
मेरे गीत रागिनी बनकर तू ही गाती है।
मेरे जीवन में प्रकाश तू ही फैलाती है।।

जनम-जनम से तेरी-मेरी
रिश्तेदारी है।
मैं जानूँ तू जाने इसको
दुनिया सारी है।
पर इस रिश्ते को तू मुझसे अधिक निभाती है।
मेरे जीवन में प्रकाश तू ही फैलाती है।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book