लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

87. तुम मुझे छोड़ कर मत जाना

 

मेरे गीत सिखाया तुमने मुझको मस्ती के सँग गाना।
तुम मुझे छोड़ कर मत जाना।।

दिल में था दर्द बसा पहले
आँखों में आँसू रहते थे।
जो मेरे भीतर की पीड़ा
बाहर वालों से कहते थे।
मेरे गीत सिखाया तुमने मुझको अब हँसना-मुस्काना।
तुम मुझे छोड़ कर मत जाना।।

जब कभी मुसीबत आती थी
मैं बहुत अकेला होता था।
अक्सर ही घबरा जाता था
मैं अपना धीरज खोता था।
मेरे गीत सिखाया तुमने मुझको तूफाँ से टकराना।
तुम मुझे छोड़ कर मत जाना।।

डगमग करती नैया मेरी
जाने कब कैसे सँभल गयी।
मुझको इतना भी याद नहीं
कब मेरी दुनिया बदल गयी।
मेरे गीत सिखाया तुमने मुझको जीवन को सरसाना।
तुम मुझे छोड़ कर मत जाना।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book