लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



1

जब धूप का समन्दर कुल आसमान पर है


जब धूप का समन्दर कुल आसमान पर है,
ऐसे में, इक परिन्दा पहली उड़ान पर है।

या रब तू ही बचाना आफ़त सी जान पर है,
फिर तीर इक नज़र का तिरछी कमान पर है।

उस पार से मुहब्बत आवाज़ दे रही है,
दरिया उफ़ान पर है दिल इम्तहान पर है।

ऊँचाइयों की हद पर जाकर ये ध्यान रखना,
अगला क़दम तुम्हारा गहरी ढलान पर है।

‘राजेन्द्र’ से भले ही वाक़िफ़ न हो ज़माना,
ग़ज़लों का उसकी चर्चा सबकी ज़ुबान पर है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai