लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



3

सागर था क्या हुआ उसे झीलों में बँट गया


सागर था क्या हुआ उसे झीलों में बँट गया।
हिन्दोस्तान कितने क़बीलों में बँट गया।।

एहसास सच का झूठी दलीलों में बँट गया,
ये ज़िन्दगी का केस वकीलों में बँट गया।

ख़ुदगर्ज़ियों ने खींच दिये दायरे तमाम,
हर शख़्स अपनी-अपनी फ़सीलों में बँट गया।

कोई थकन को बाँटने वाला नहीं मिला,
हमने सफ़र जो तय किया मीलों मे बँट गया।

तश्नालबों को देख के आगे नहीं बढ़ा,
दरिया ठहर के सारा सबीलों में बँट गया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai