लोगों की राय

नई पुस्तकें >> मूछोंवाली

मूछोंवाली

मधुकांत

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :149
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9835

Like this Hindi book 0

‘मूंछोंवाली’ में वर्तमान से तीन दशक पूर्व तथा दो दशक बाद के 50 वर्ष के कालखण्ड में महिलाओं में होने वाले परिवर्तन को प्रतिबिंबित करती हैं ये लघुकथाएं।

36

असल कमाई


लड़के से न पूछकर उन्होंने पुरोहित जी से ही प्रश्न किया-’क्यों पुरोहित जी, लड़के की कमाई कितनी होगी भगवान की दया से...’

पिता ने जवाब दिया-

‘जनाब कमाई की क्या पूछते हो। कहने को तो आठ हजार रुपये तनख्वाह है, पर ऊपर से बीस-तीस हजार बन जाते हैं।’

‘हां...हां...चुंगी की कमाई का क्या ठिकाना जजमान।’ पुरोहित ने भी समर्थन कर दिया।

‘पुरोहित जी, सेठ जी का क्या काम-धंधा है’ लड़के के पिता ने चश्मे को ऊपर खींचा।

‘अजी म्हारा क्या... एक छोटी-सी ट्रांसपोर्ट है भगवान की दया से...’

‘पर काम तो सारा ब्लैक का चलै से’ पुरोहित ने इस बात का भी समर्थन किया तो दोनों सेठों ने एक दूसरे की हंसी को बढ़ा दिया।

‘तो ठीक है जजमान, आपकी ट्रांसपोर्ट और इनका लड़का चुंगी पर... भगवान आपकी नेक कमाई में बरकत दे... निकालूं विवाह का शुभ मुहर्त...?’

‘हां हां... क्यों नहीं...?’ एक बार फिर दोनों का ठहाका दीवारों को कंपाने लगा।

 

0 0

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book