लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


‘‘हां साहब! आप क्या कहते हैं?’’ थानेदार ने अब्दुल हमीद से पूछा।

‘‘मैं अलहदा में बयान दूँगा।’’

‘‘तो चलिए थाने में। वहाँ यह हो सकेगा।’’

‘‘यहाँ होना ज्यादा ठीक रहेगा। क्यों यासीन! क्या कहते हो?’’ अब्दुल हमीद ने ज्ञानस्वरूप की ओर देखकर कहा।

‘‘यह तो इंस्पेक्टर साहब की मर्जी पर है।’’

‘‘तो चलिए! कहाँ बात करना चाहते हैं?’’

अब्दुल हमीद उठा और इंस्पेक्टर को तथा लड़के को लेकर खाने के कमरे से निकल गया।

एक मिनट के बाद ज्ञानस्वरूप वापस आ गया और अपनी छोटी अम्मी सालिहा से बोला, ‘‘अब्बाजान कर रहे हैं कि बम्बई लौटने के लिए तैयार हो जाओ।’’

वह उठ खड़ी हुई और सब खाने के कमरे से बाहर निकल ड्राइंगरूम में चले आये।

पाँच मिनट में एक सिपाही आया और ज्ञानस्वरूप को बुला कर स्टडीरूम में ले गया।

इंस्पेक्टर का ज्ञानस्वरूप को कहना था, ‘‘आपके वालिद साहब जो हुआ है, उस पर अफसोस ज़ाहिर कर रहे हैं। आप क्या चाहते हैं?’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book